किस्को: भाजपा जिला मुख्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक की गई आयोजित
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष मनीर उरांव के अध्यक्षता में सदस्यता अभियान के निमित्त पदाधिकारियों की एक समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुनीता सिंह उपस्थित थे। सर्वप्रथम बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व वंदे मातरम गायन के पश्चात किया गया।