मेघनगर: सरकारी अस्पताल में मेडिकल वेस्ट को लेकर लापरवाही, कचरा जलाकर फैलाई जा रही बीमारी
मेघनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वच्छता को लेकर विभागीय अधिकारियों की लापरवाही देखी जा सकती है। हालत यह है कि यहां मेडिकल वेस्ट की थैलियां यहां वहां पड़ी रहती है। अस्पताल से निकलने वाले कचरे को खुलेआम जलाया जा रहा है जो कि नियमों के विपरीत है, और आम लोगों सहित मरीजों के लिए घातक है।