धमतरी: आमदी के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने से एक युवक की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बन बगौद निवासी नीलेश ध्रुव और हरीश कुमार बाइक से घर आ रहे थे। तभी बुधवार की रात आमदी के कोयला भट्टी के पास मोड़ में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में नीलेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल हरीश को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ पर उनका इलाज जारी है।