सुवासरा: सुवासरा-रुणीजा मार्ग पर बस की टक्कर से घायल दो बाइक सवारों में से एक की मौत
सुवासरा तहसील के रुणीजा मार्ग पर बस में सामने से आ रहे बाइक सवारो को टक्कर मार दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए दोनों बाइक सवारो को सुवासरा के शासकीय अस्पताल इलाज हेतु ले जाया गया। जहां पर एक की मृत्यु की जानकारी प्राप्त हुई। जानकारी के अनुसार मृतक नेमा बंजारा जोकि बंजाराखेड़ा धनखेड़ी के पास का रहने वाला बताया जा रहा है।