चाचौड़ा: मनोहर खेड़ी गांव पहुंची चाचौड़ा विधायक, ग्रामीणों ने बताई बिजली की समस्या, एसआईआर सर्वे कार्य की दी जानकारी
चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीना 21 नवंबर को ग्राम पंचायत मुरैला के ग्राम मनोहर खेड़ी पहुंची। जहां पर ग्रामीणों ने रवि सीजन में खेती करने के लिए पर्याप्त बिजली न मिलने की समस्या बताई। विधायक ने विद्युत अधिकारियों को समाधान के फोन पर निर्देश दिए। इसके साथ ही विधायक ने SIR सर्वे कार्य का निरीक्षण कर BLO से जानकारी ली एवं ग्रामीण जनों को जागरूक किया।