सीकर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस द्वारा 27 दिसंबर को अरावली बचाने की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला जाएगा। गुरुवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता गिठाला ने बताया कि पैदल मार्च के लिए कार्यकर्ता 27 दिसंबर को अंबेडकर पार्क पर एकत्र होंगे वहां पर माल्यार्पण करने के बाद सभी कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करेंगे।