रानी दुर्गावती की नगरी जबलपुर में आज 11 लाख पौधरोपण का ऐतिहासिक और प्रेरणादायी अवसर है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में संचालित 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान अंतर्गत देशभर में 25 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में मध्यप्रदेश भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इसी क्रम में आज जबलपुर में 11 लाख पौधों का ऐतिहासिक पौधरोपण कर हम हरित प्रदेश के अपने संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं।
#CMMadhyaPradesh #trees #plant