खालवा: पारा 39.5 डिग्री सेल्सियस, एक सप्ताह में तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी
Khalwa, Khandwa | Apr 15, 2026 मौसम साफ होने से गर्मी का असर तेज होने लगा है। इससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को दिन-रात के तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। दिन का तापमान 39.5 डिग्री और रात का तापमान 22.4 डिग्री रहा। एक दिन पहले दिन का तापमान 39.1 डिग्री और रात का तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस था। वहीं एक सप्ताह में 3 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हुई है।