मेदिनीनगर (डालटनगंज): वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने डालटनगंज स्टेशन पर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली बच्चियों का कन्या पूजन किया
हर साल की भांति इस साल भी वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने डालटनगंज स्टेशन परिसर में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाली जरूरतमंद बच्चियों का कन्यापूजन किया । कार्यक्रम की शुरुआत कन्याओं के पैर धोकर ,आलता, बिंदी, लगाकर, चुनरी ओढ़ाकर की गई। उसके बाद सभी की आरती करके भोजन परोसकर टीम के सदस्यों ने प्रणाम किया । आयोजन में कई शहरवासी भी अपनी क्षमतानुसार बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।