मिर्ज़ापुर: कछवा में ट्रक की टक्कर से सेल्समैन की हुई मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकले थे लालपुर चट्टी के पास हादसा
कछवा थाना क्षेत्र के बरैनी ग्राम सभा निवासी मयंक शेखर सिंह की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। मयंक शेखर सिंह फतेह बहादुर सिंह के पुत्र थे। और वाराणसी की एक निजी कंपनी में सेल्स का कार्य करते थे। बताते चले कि शनिवार की सुबह करीब 9:00 बजे। मयंक अपने घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। इसी दौरान लालपुर चट्टी के पास। एक ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।