बरेली: बरेली पुलिस लाइन का सिपाही सस्पेंड, बिना सूचना ड्यूटी से गायब था, एसएसपी बरेली ने विभागीय जांच के भी दिए आदेश
थाना बहेड़ी तहसील गार्ड में ड्यूटी के दौरान बिना सूचना गैरहाजिर रहने पर बरेली पुलिस लाइन में नियुक्त सिपाही हरपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।16 जुलाई को निरीक्षण के दौरान सिपाही हरपाल सिंह अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। काफी तलाश के बाद भी वे नहीं मिले और न ही उन्होंने कोई अवकाश लिया था एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने तत्काल प्रभाव से की सस्पेंड।