बरेली: बरेली में बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई, भोजीपुरा में बरेली विकास प्राधिकरण ने 9 दुकानें और एक हॉल किया सील
बरेली विकास प्राधिकरण ने थाना भोजीपुरा क्षेत्र के ग्राम पीपलसाना में बिना अनुमति बन रहे व्यावसायिक निर्माण पर कार्रवाई की है।श्री अतुल सक्सेना द्वारा भोजीपुरा जंक्शन के सामने लगभग 300 वर्गमीटर में 9 दुकानें और एक हॉल का निर्माण कराया जा रहा था। विकास प्राधिकरण से नक्शा न लेने पर अधिनियम 1973 के तहत संयुक्त सचिव श्री दीपक कुमार व प्रवर्तन टीम ने कार्रवाई की।