बरेली: IAS बनकर रचाई शादी! 15 तोला सोना हड़पा, पति का गला दबाया, फिर मांगे 40 लाख… बरेली में सनसनी!"
बरेली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को आईएएस अधिकारी बताकर शादी करने वाली महिला पर पति से लाखों रुपये के जेवर हड़पने, हत्या की कोशिश करने और बाद में 40 लाख रुपये की मांग कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। फरीदपुर के पचौमी गांव निवासी अभिषेक ने एसएसपी से शिकायत कर बताया कि उसकी शादी 7 फरवरी 2025 को बदायूं निवासी साधना से हुई थी।