अंजड थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 में एक युवक द्वारा अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक जयदेव उर्फ जय्यू ने अपने ही घर फंदा बनाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। इधर सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आर आर चौहान दलबदल के साथ पहुंचे शव बरामद कर पीएम हेतु पहुंचाया गया।