मांगरौल: सकल दिगम्बर जैन समाज सीसवाली के तत्वाधान में आयोजित विशाल चिकित्सा शिविर के द्वितीय दिवस पर बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे
Mangrol, Baran | Mar 24, 2025 सकल दिगम्बर जैन समाज सीसवाली के तत्वाधान में 5 दिवसीय विशाल चिकित्सा शिविर के दितीय दिवस में मरीजों की संख्या बड़ी। शिविर एक्यूप्रेशर रिसर्च ट्रेनिंग और ट्रीटमेंट संस्थान जोधपुर के विशेषज्ञ डॉ एस आर चौधरी व डॉ किशोर सारण द्वारा किया जा रहा है। शिविर 23 मार्च से 27 मार्च तक सुबह 8 बजे से 12 बजे तक व शाम को 4 बजे 8 बजे तक बालाजी पार्क सीसवाली में चल रहा है।