मांगरौल: मीठे कुएं के बाग में अली अखाड़ा समिति की ओर से आयोजित हुआ रोजा इफ्तार प्रोग्राम
Mangrol, Baran | Mar 22, 2025 अली अखाड़ा समिति की ओर से मीठे कुएं के बाग में रोजा इफ्तार प्रोग्राम आयोजित किया गया। अली अखाड़ा समिति के प्रेस प्रवक्ता मोहम्मद इलियास ने बताया कि रोजा इफ्तार प्रोग्राम में असर की नमाज के बाद से ही रोजेदारों का मीठे कुएं के बाग में पहुंचना शुरू हो गया था। सभी रोजेदारों ने मगरिब की अज़ान लगते ही रोजा खोलकर अल्लाह का शुक्र अदा किया।