देहरादून: लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिला अधिकारी सोनिका ने कहा सार्वजनिक व नीति प्रॉपर्टी से सभी राजनीतिक बैनर पोस्टर हटाए गए
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद 24 से 48 घंटे में सार्वजनिक व निजी प्रॉपर्टी से सभी राजनीतिक बैनर-पोस्टरों को हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है। इसके साथ ही कंट्रोल रूम को भी एक्टिवेट कर दिया गया है। एआरओ, एसी वाइस एफएसटी एक्टिवेट कर दी गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर ट्रेनिंग भी शुरू कर दी गई है