देहरादून: पर्यटन विकास बोर्ड देहरादून के प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन,जिलाधिकारी डॉ. सोनिका ने दिया प्रशिक्षण
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए पर्यटन विकास बोर्ड देहरादून के प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी और सेक्टर ऑफिसर उपस्थित रहे। इस दौरान DM डॉ सोनिका ने निर्वाचन कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना हमारी जिम्मेदारी है।