देहरादून: राजेन्द्र भंडारी ने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर कहा, पीएम के विकास कार्यों से प्रेरित होकर को बीजेपी जॉइन
राजेन्द्र भंडारी भाजपा मुख्यालय पहुंचे इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जिस तरह से देश में विकास हो रहा है उससे प्रभावित होकर भाजपा में उन्होंने सदस्यता ली है। बता दें कि पूर्व में बद्रीनाथ विधायक और कैबिनेट मंत्री रहे राजेन्द्र भंडारी ने बीते दिन दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली है जिसके बाद राजेन्द्र भंडारी भाजपा मुख्यालय पहुंचे।