भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह जिले के अधिकारियों, कार्मिकों, विद्यार्थियों और आमजन द्वारा प्रभात फेरी निकालकर उन्हें नमन किया गया। प्रभात फेरी का शुभारंभ नगर परिषद परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर किला परिसर में आकर संपन्न हुई।प्रभात फेरी के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के विचारों, उनके संघर्षों को याद क