मोकामा: BPSC 70वीं परीक्षा में मोकामा का जलवा, आयुष बिजॉय बने बिहार के तीसरे टॉपर
Mokameh, Patna | Jun 21, 2026 बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त परीक्षा में मोकामा के युवाओं ने शानदार सफलता हासिल की है। रविवार को शाम लगभग 7:00 मिली जानकारी के अनुसार मोकामा के मोलदियार टोला निवासी आयुष बिजॉय ने 592 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं मोकामा के अंकुरमणि, औंटा के आशुतोष कुमार, शिवनार के अनमोल कुमार और निशा कुमारी ने भी सफलता पाई है।