चांदवा: बनहरदी कोयला खनन परियोजना के तहत PVUNL द्वारा ग्राम बारी में चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन
बनहरदी कोयला खनन परियोजना पीवीयूएनएल के सीडी बैनर तले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारी में शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बारी ग्राम पंचायत के मुखिया रविन उरांव महाप्रबंधक बनहरदी परियोजना के. चंद्रशेखर मुख्य चिकित्सा अधिकारी-पीवीयूएनएल के उपस्थिति में किया गया।