बीना: गोमती नंदन पब्लिक स्कूल की ऐतिहासिक जीत,रायसेन से मेडल लेकर लौटीं नन्हीं चैंपियंस का स्टेशन पर जोरदार स्वागत
Bina, Sagar | Jul 30, 2026 रायसेन में आयोजित CBSE क्लस्टर 12वीं खो-खो चैंपियनशिप में गोमती नंदन पब्लिक स्कूल की बेटियों ने कमाल कर दिखाया है। अंडर-14 बालिका वर्ग में स्कूल की टीम ने सिल्वर मेडल जीतकर न सिर्फ जिले का नाम रोशन किया है, बल्कि अपने स्कूल के खेल इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। जीत कर लौटी बेटियों का बीना रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया।