धनघटा: नोक्ता गांव में गेहूं की फसल में लगी आग, 12 बीघा फसल जलकर हुई राख
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम नोक्ता गांव के पीछे सीवान में सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे अचानक गेहूं की पकी फसल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुर