गुरुग्राम: सेक्टर 102 स्थित भीषण आग से 50 कच्चे घर जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने क्षेत्र कराया खाली
गुरुग्राम में सेक्टर 102 स्थित कच्चे घरों (झुग्गियों) में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की उसने 50 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की वजह से वहां रखे सिलेंडरों में लगातार ब्लास्ट हुए। वहां रहने वाले लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना बुधवार सुबह करीब 4 बजे की है। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।