नामकुम: नामकुम थाना क्षेत्र में अड्डेबाजी और नशाखोरी के खिलाफ पुलिस ने की छापेमारी
Namkum, Ranchi | Jun 4, 2026 नामकुम थाना क्षेत्र में बुधवार की रात करीब दस बजे अड्डेबाजी और नशाखोरी के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान अड्डेबाजी और नशाखोरी करने वालों के बीच हड़कंप मच गया। इस मौके पर पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है।