टिकारी: दीघौरा निवासी 35 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत पर विधायक ने जताया खेद, परिवार को सहयोग करने का दिलाया विश्वास
Tikari, Gaya | Jun 18, 2026 टिकारी के दिघौरा निवासी 35 वर्षीय युवक धीरेंद्र यादव का विगत दिनों सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। घटना की सूचना के बाद स्थानीय टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी ने गुरुवार दोपहर मृतक के घर पहुंच कर शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर सांत्वना व ढांढ़स दी। साथ ही सड़क दुर्घटना में मृत युवक के परिवार को आर्थिक सहयोग हेतु विभागीय स्तर से सहयोग करने का विश्वास दिलाया।