गाण्डेय: गांडेय पावर हाउस में कार्य के दौरान एक बिजली कर्मी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल
Gandey, Giridih | Jul 5, 2026
गांडेय पावर हाउस में रविवार को करीब साढ़े चार बजे कार्य के दौरान एक बिजली कर्मी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मी की पहचान गांडेय प्रखंड के माथाडीह निवासी एवं बरियारपुर फीडर में कार्यरत मोहन पंडित के रूप में हुई है। मोहन पंडित पेट्रोलिंग के दौरान पावर हाउस में बिजली संबंधी कार्य कर रहे थे।