धनबाद के सांसद ढुलू महतो के प्रभावी हस्तक्षेप से सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो लोगों के परिजनों को न्याय मिला है। ओएनजीसी के अंतर्गत कार्यरत सब-कॉन्ट्रैक्टर कंपनी लक्ष्य पावर टेक कंपनी लिमिटेड की हायर गाड़ी से हुए भीषण सड़क हादसे में मृत पर्वतपुर सिंह टोला निवासी स्व. कैलाश सिंह और उनके पुत्र स्व. कृष्णा सिंह के परिजनों को कुल 21 लाख रुपये का मुआवजा मिला