छतरपुर नगर: ग्राम सूरजपुरा में तेंदू पत्ता तोड़ते समय पेड़ से गिरने से युवक की मौत, ज़िला अस्पताल में पोस्टमार्टम
बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम सूरजपुरा निवासी संतोष प्रजापति (36) की पेड़ से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई रामस्वरूप ने बताया।सुबह करीब 7 बजे तेंदू पत्ते तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया,जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। वही आज 24 मई सुबह करीब 11:30 बजे जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है।