संग्रामपुर: शादी की खुशियां मातम में बदलीं: संग्रामपुर में एक ही रात दो घरों में 60 लाख की चोरी, पुलिस भी हैरान,
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बढ़ोनिया गांव में एक ही रात दो घरों में हुई बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। इस घटना ने बेटे की शादी की तैयारियों में जुटे एक परिवार की खुशियों को गहरे सदमे में बदल दिया। मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने बढ़ोनिया गांव निवासी अरुण कुमार सिंह और सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान मनोज कुमार सिंह के घर को निशाना