दमोह ज़िले के गैसाबाद क्षेत्र में व्यारमा नदी पुल से आवागमन बंद होने के कारण एक बुजुर्ग महिला मरीज की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भूपतपुरा निवासी 65 वर्षीय सहना बाई अहिरवार को परिजन गंभीर बीमारी की हालत में ऑटो से दमोह इलाज के लिए ले जा रहे थे। लेकिन व्यारमा नदी पुल से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होने के कारण उनका वाहन वहीं रुक गया।