गिरिडीह: गांडेय में सड़क हादसे में डुमरी थाना के मुरकुंडो गांव के युवक की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
गांडेय में हुए सड़क हादसे में डुमरी थाना क्षेत्र के मुरकुंडो गांव निवासी लखि राम टुडू की मौत हो गई। सोमवार को 4 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। लतीराम टुडू का 20 वर्षीय पुत्र लखि राम टुडू अपने एक साथी के साथ अपने रिश्तेदार के घर गण्डेय गया हुआ था।वहां एक ट्रक ने इसकी बाईक में ठोकर मार दी। जिससे बाइक में बैठे दोनों लोग घायल हो गए।