कुर्सेला: कुर्सेला में पुलिस ने एक शराब तस्कर को 60 लीटर देसी शराब और 9 पियक्कड़ों के साथ किया गिरफ्तार
कुर्सेला में पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध शराब व नशे के विरुद्ध कारवाई करते हुए एक शराब तस्कर को 60 लीटर देसी शराब के साथ व 09 शराब पियक्कड़ों को शराब के नशे में हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में गिरफ्तार किया। वहीं कुर्सेला पुलिस ने रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि एक शराब तस्कर व 09 पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है।