बरेली: भोजीपुरा के अटामांडा में कार ने स्कूटी में पीछे से मारी टक्कर, हादसे में 1 व्यक्ति हुआ घायल
भोजीपुरा के अटामांडा में दो दिन पहले कार ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद आरोपी चालक के खिलाफ कल सोमवार रात साढ़े 11 बजे FIR दर्ज कर ली गई है।