नूह: तावडू और ग्वारका में डीटीपी का पीला पंजा चला, 10 एकड़ भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त
डीटीपी अधिकारी बिनेश कुमार ने बताया कि ग्वारका में 1 अनधिकृत कॉलोनी विकसित की जा रही थी। जिसमें एक मकान, 1 डीपीसी और कुछ मिट्टी की सड़के बनाई हुई थी। जिसके बाद सभी को निर्माण कार्य को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। तावडू शहरी क्षेत्र में विकसित 3 अनधिकृत कॉलोनियाँ में बुलडोजर कार्रवाई की गई।