संग्रामपुर: संग्रामपुर बाजार में लगातार बारिश से जलभराव, गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा
पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने संग्रामपुर नगर पंचायत की व्यवस्था की पोल खोल दी है। मुख्य बाजार सहित कई सड़कों पर जलजमाव होने से आवागमन बेहद कठिन हो गया है। पैदल राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया और तीनपहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे मुख्य बाजार में पानी से भरे गड्ढे में एक ई-रिक्शा का पहिया फंसने से