बरवाडीह: बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा
बरवाडीह (लातेहार): प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित प्रखंड प्रमुख कार्यालय में प्रमुख सुशीला देवी ने क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं उचित समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।