बांदा: मौदहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की
Banda, Banda | Mar 25, 2025 मौदहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने की वजह से युवक की मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन मंगलवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। मृतक जिला हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरदना गांव निवासी था।