कटनी नगर: कटनी: चाका बाईपास पर कार और ट्रक की टक्कर में दो की मौत, तीन की हालत नाज़ुक
कटनी: चाका बाईपास पर कार और ट्रक में भीषण भिड़ंत, दो की मौत, तीन की हालत नाजुक कटनी कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चाका बाईपास के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर गुरुवार की शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।