बाबई: कीरपुरा में जमीनी विवाद को लेकर आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
कीरपुरा में जमीनी विवाद को लेकर आरोपी भोजराज ने फरियादी लखन कीर के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। फरियादी लखन कीर के बेटे साहिल ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि गकीरपुरा में उसकी जमीन है जिस पर उसने मूंग की फसल लगाई है वह खेत मे लगी मूंग की फसल काटने के लिए गया था इस दौरान आरोपी खेत मे आया और फरियादी से मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।