सूरजपुर: कलेक्टर ने पहचान छिपाकर शहर का लिया जायज़ा, त्योहारी सीजन में IAS अफसर एक्शन में दिखे
दीपावली जैसे बड़े त्योहार से पहले जब हर कोई खरीदारी और तैयारियों में व्यस्त था। तब सूरजपुर जिले के कलेक्टर एस. जयवर्धन ने कुछ अलग और सराहनीय किया। शनिवार की रात करीब 9 बजे वे एक आम नागरिक की तरह शहर की सड़कों पर निकले।हेलमेट पहनकर बाइक पर सवार कलेक्टर ने पहचान छिपाकर शहर का जायज़ा लिया। कलेक्टर के इस गजब के अंदाज को देख सभी चौंक गए।