नई मंडी थाना परिसर में विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। VHP का आरोप है कि सहसंपर्क प्रभारी संजय शर्मा के बेटे पर 17 जनवरी को धारदार हथियारों से हमला और फायरिंग की गई, लेकिन अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी बृजेश शर्मा को हटाने की मांग की है। VHP ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।