पन्ना: पन्ना में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, महिलाएं और बच्चे बाल-बाल बचे
Panna, Panna | May 25, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना में नेशनल हाईवे 39 पर मंडला पेट्रोल पंप के पास एक खौफनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार डिजायर कार ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि कार में सवार सभी महिलाएं और मासूम बच्चे चमत्कारिक रूप से पूरी तरह सुरक्षित हैं।