मंदसौर: मंदसौर पशुपतिनाथ मंदिर में जल्द शुरू होगी भोजनशाला को लेकर दी गई पार्षद प्रतिनिधि द्वारा प्रतिक्रिया
मंदसौर। श्री पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए जल्द भोजनशाला और कैंटीन शुरू होगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यहां सामान्य भोजन थाली 60 रुपये में उपलब्ध होगी, जबकि विभिन्न नाश्ते और पेय पदार्थ भी निर्धारित दरों पर मिलेंगे,इस सुविधा से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सस्ता व गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो सकेगा,