मधुपुर: पहाड़पुर: बंजर ज़मीन पर स्ट्रॉबेरी की खेती से राखी देवी बनीं महिलाओं के लिए प्रेरणा
मधुपुर के पहाड़पुर गांव की राखी देवी ने बंजर जमीन को मेहनत से उपजाऊ बनाकर स्ट्रॉबेरी और सब्जियों की सफल खेती शुरू की।असमय बारिश और कीटों से नुकसान के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।उनकी पहल से गांव की अन्य महिलाएं भी प्रेरित हो रही हैं।राखी देवी का मानना है कि सरकारी सहयोग मिले तो क्षेत्र में कृषि के क्षेत्र में बड़ा बदलाव संभव है।