परैया में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार दोपहर 2 बजे जीविका द्वारा एक वृहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में बड़ी संख्या में जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने हिस्सा लिया और लोगों को निष्पक्ष मतदान के महत्व से अवगत कराया। अभियान की शुरुआत में जीविका दीदियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली।