चौथम: माता कात्यायनी मंदिर जाने वाले मार्ग पर भीषण जाम, श्रद्धालु परेशान
खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार पंचायत के बंगलिया गांव स्थित शक्तिपीठ माता कात्यायनी मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक बार फिर भीषण जाम लग गया। रेलवे रिटायर्ड पुल संख्या-50 पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से श्रद्धालुओं को घंटों तक फंसे रहना पड़ा। यहां प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को बैरागन के दिन माता कात्यायनी