डिबाई: सोमवार को डिबाई के राजघाट, नरौरा सहित रामघाट के गंगा घाट पर अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
डिबाई के राजघाट, नरौरा सहित रामघाट के गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। सोमवार को सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई है।सुबह से ही श्रद्धालुओं का गंगा घाटों पर आने का सिलसिला शुरु हो गया था।शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया है।