डिबाई: डिबाई कोतवाली प्रभारी पर दिव्यांग होटल संचालक से मारपीट का आरोप, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम
रविवार की शाम कोतवाली प्रभारी ने दिव्यांग होटल संचालक के साथ मारपीट कर दी। होटल संचालक के साथ हुई मारपीट का वीडियो बनाए जाने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुरादाबाद अलीगढ़ हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रशासन द्वारा कोतवाली प्रभारी के खिलाफ कर्रवाही के आश्वासन के बाद जाम हुआ गया है।